पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपित जेल भेजा

छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपित जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5दिन पहले कोचिंग से रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील टिप्पणी करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि मामले में गांव मीरका निवासी राकेश सोनी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित पिछले करीब एक महीने से विद्युतनगर निवासी एक छात्रा का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी कर रहा था। 21 सितंबर को जब छात्रा सेक्टर 13 स्थित अपने कोचिंग सेंटर से वापस घर रही तो आरोपित राकेश वहां आया और अश्लील टिप्पणी करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

इस पर उसकी बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मौके से उसका मोबाइल बरामद किया था। इस संबंध में विद्युतनगर निवासी एक सरकारी टीचर ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है।