प्राचार्य भूपेंद्र सिंह दलाल बने प्रधान
हरियाणास्कूल एजूकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन का रविवार को पटेल नगर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में द्विवार्षिक चुनाव हुआ। इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय चिड़ौद के प्रिसिंपल भूपेंद्र सिंह दलाल को सर्व सम्मति से एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। प्रधान चुने जाने के बाद दलाल ने सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया। दलाल ने कहा कि वे सभी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ मिलकर ही काम करेंगे। वे हमेशा ही शिक्षकों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।