- Hindi News
- जातिवाद और भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर सेमिनार
जातिवाद और भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर सेमिनार
हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस के ऑडिटोरियम में दा ग्लोबल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसायटी हिसार की तरफ से राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली पंजाब, उतर प्रदेश, हरियाणा और केरल से 247 प्रोफेसर तथा व्यवसाय के प्रतिनिधि, प्रोफेशनल्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सेमिनार का विषय भारत में बदलते आर्थिक परिवेश में जातिवाद एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन’ था। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर एमएस तुरान, डीन, एकेडमिक अफेयर, जीजेयू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के प्रारंभ में इस सेमिनार के कनवीनर हिसार के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर वाणिज्य डाॅ. रमेश आर्य ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया। इस सेमिनार की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में बताया। सेमिनार में डॉ. डीके कौशिक, एमडीयू यूनिवर्सिटी, रोहतक, डॉ. नरेश कुमार आईआईटी दिल्ली, डॉ. जेएस धनकड़, एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक, डॉ. उमेद सिंह भिवानी, राजेश प्रजापति दिल्ली, प्रोफेसर सतीश सिंगला, हेड वाणिज्य विभाग, दिल्ली यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरियन डा. नरेंद्र थे।
एचएयू में आयोजित समारोह में प्रोफेसर रमेश आर्य तथा प्रोफेसर एमएस तुरान दीप प्रज्वलित करते हुए।