बैंक की ऋण योजनाओं की जानकारी दी
हिसार |भारतीय स्टेटबैंक की ऋण योजनाओं की जानकारी सभी को उपलब्घ करवाने के मकसद से रेड स्क्वेयर मार्केट में मेले में दूसरे दिन सहायक प्रबंधक पंकज सूद ने उपभोक्ताओं को बैंक ऋणों से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने होम लोन, कार लोन तथा बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा ऋण की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कागजी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।