- Hindi News
- जिलास्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
जिलास्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
हिसार | महाबीरस्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। यह जानकारी शिक्षा विभाग के हिसार के सर्कल इंचार्ज संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया की लड़कों के हॉकी मुकाबले में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल गांव कैमरी की टीम प्रथम जबकि लड़कियों में हिन्दू पब्लिक स्कूल गांव चौधरीवास की टीम अव्वल रही। लड़कों की बास्केट बाल मुकाबले में हिन्दू पब्लिक स्कूल गांव चौधरीवास की टीम पहले स्थान पर औैर दिग्विजय पब्लिक स्कूल हिसार की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के नेट बॉल में होली पब्लिक स्कूल चौधरीवास की टीम पहले स्थान पर रही। लड़कियों की फुटबाल मुकाबले में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल मंगाली की टीम अव्वल रही। लड़कियों की बेसबाल में भिवानी रोहिल्ला की टीम प्रथम रही।