- Hindi News
- स्कूटी सवार पर फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार
स्कूटी सवार पर फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार
सीआईएकी टीम ने करीब दो महीने पहले बारह क्वार्टर रोड स्कूटी सवार पर गोली चलाने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। सीआईए इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में बारह क्वार्टर रोड निवासी काली को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि काली ने दो महीने पहले बारह क्वार्टर रोड पर स्कूटी पर जा रहे विजय चोटी को गोली मारकर घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। किसी पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था।