- Hindi News
- यूआईटी गढ़ी ने पीपीटी चौधरीवास को 3 0 से हराया
यूआईटी गढ़ी ने पीपीटी चौधरीवास को 3-0 से हराया
हिसार | गुरुजम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। उद्घाटन सोमवार को डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर एमएस तुरान ने किया। खेल निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने बताया कि उद्घाटन मैच यूआईटी गढ़ी पीपीआईएमटी चौधरीवास की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में यूआईटी गढ़ी की टीम 3-0 से विजयी रही। इसके अलावा दूसरे मैच में चौधरी देवीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा की टीम ने जेसीडी सिरसा की टीम को 5-0 से हराकर फाइनल में स्थान बना लिया। तीसरा मैच ओआईटीएम जुगलान की टीम यूटीडी की टीम के बीच हुआ। इस मैच में यूटीडी की टीम ने ओआईटीएम जुगलान को 2-1 से हराया। प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की आठ लड़कों तीन लड़कियों के वर्ग में टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक खेल निदेशक डाॅ. शशी भूषण लुथरा उपस्थित थे।