पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश सरकार पेट्रोल पर की गई वैट की बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करे : बजरंग गर्ग

प्रदेश सरकार पेट्रोल पर की गई वैट की बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करे : बजरंग गर्ग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार |हरियाणाप्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर कहा कि पेट्रोल पर 5 प्रतिशत वैट बढ़ोतरी की गई है। वह उचित नहीं है। इस वैटकर बढ़ोतरी को जनहित में वापस लिया जाए। पेट्रोल पर 5 प्रतिशत वैटकर बढ़ाने से आम जनता पर इस महंगाई की मार पड़ेगी। सरकार को टैक्स ज्यादा मिलने के बजाय कम मिलेगा, क्योंकि पंजाब, राजस्थान, यूपी, हिमाचल, दिल्ली पड़ोसी राज्यों की जनता जो हरियाणा से पेट्रोल खरीदते है वह हरियाणा से पेट्रोल खरीदना बंद कर देंगे। प्रांतीय अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि वैटकर में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। ताकी आम जनता को महंगाई से राहत मिल सकें।