- Hindi News
- कक्षा छोड़ सड़क पर उतरे जाट कॉलेज के विद्यार्थी
कक्षा छोड़ सड़क पर उतरे जाट कॉलेज के विद्यार्थी
डीएन कॉलेज के छात्र बोले, वाई-फाई चाहिए
~12 का समोसा, 24 की डाइट पर सवाल
शिक्षाके निजीकरण के खिलाफ और छात्र चुनाव बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को एसएफआई के आह्वान पर जाट कॉलेज छात्रों ने हड़ताल की। प्रदर्शनकारी छात्र कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के बाद जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। हड़ताल का नेतृत्व एसएफआई नेता दीपक, पुनीत, सुमीत, प्रवीर, अजय, शुभम, बजरंग, डीवाईएफआई के जिला प्रधान मुकेश ने किया। शहर के लगभग सभी काॅलेजों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पिछले दिनों जाट काॅलेज में अध्यापकों द्वारा एक छात्र को पीटे जाने के विरोध में विद्यार्थियों ने काॅलेज के अंदर काॅलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की आरोपी अध्यापकों को बर्खास्त करने की मांग की।
छात्र नेता सुमित सिवाच ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा के केंद्रीयकरण यूजीसी को खत्म करने के शिक्षा विरोधी कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं कैंटीन, लैब, खेलों का सामान, पुस्तकों की कमी है। एससी बीसी आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलती है। सभी युवाओं को बिना शर्त बेरोजगारी भत्ता दिया जाए जो काॅलेज छोड़ने के 3 साल बाद दिया जाता है। छात्रों की मांग है कि सरकार सभी छात्रों को नि:शुल्क बस पास की सुविधा उपलब्ध कराए लड़कियों के लिए स्पेशल बस को शुरू की जाए।
डीएन कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज के विद्यार्थी।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य फव्वारा चौक से प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंचे।
^बच्चों को खाना अच्छा दिया जा रहा है। खाने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है और कैंटीन में वस्तुओं के रेट के बार में जानकारी नहीं है। तजेंद्रमान, होस्टल वार्डन, पॉलीटेक्निक कॉलेज हिसार