श्री कृष्ण प्रणामी में विदाई समारोह
हिसार | श्रीकृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल, हिसार में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। जिसमें चाहत को मिस एसकेपीपीएस तथा विकास को मिस्टर एसकेपीपीएस चुना गया। अर्जुन एवं दीप्ती को मिस्टर मिस डे डिलाईट का खिताब दिया गया। स्कूल की प्राचार्या श्रीमति नीरु भाटिया ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में िनरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।