वार्षिक उत्सव में दिखी प्रतिभा
हिसार | संतएंड हरि स्कूल धिकताना का वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बच्चों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी सहित विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने की। कार्यक्रम में एसबीआई बहबलपुर के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र अग्रवाल ने शिरकत की। इस दौरान गत वर्ष शैक्षणिक गतिविधियों और खेलों सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।