पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी अखिल भारतीय जाट महासभा

नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी अखिल भारतीय जाट महासभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अखिलभारतीय जाट महासभा का कार्यक्रम गुरुवार को सेक्टर 13 में आयोजित हुअा, जिसमें युवा प्रदेशाध्यक्ष रणबीर लोहान ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। जनरल बॉडी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश चौधरी की मौजूदगी में बिजेंद्र कोच और विजेता मलिक को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। बलकार टोहाना और जगफूल को जनरल सेक्रेटरी, अशोक हांसी को सेक्रेटरी, गुरुशरण सिरसा को नंबरदार सेक्रेटरी राजेश रोहतक और कुलदीप दुहन को भी सेक्रेटरी बनाया गया। दिलबाग दुहन को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष रणबीर लोहान ने कहा कि अखिल भारतीय जाट महासभा के बैनर तले प्रदेश में नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाई जाएगी, जिसके तहत हर गली-हर गांव में नशे के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।