परिवहन निदेशक को मांग पत्र भेजा
हिसार | हरियाणारोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की गेट मीटिंग गुरुवार को हिसार डिपो की कर्मशाला में डिपो प्रधान महेंद्र सिंह भाटी की अध्यक्षता में हुई। गेट मीटिंग का संचालन डिपो के सचिव रामफल कादयान ने किया। इस दौरान कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांग पत्र महाप्रबंधक के माध्यम से राज्य परिवहन निदेशक चंडीगढ़ को भेजा। डिपो में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सभी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन में भाग लेगा तथा कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाएगी। गेट मीटिंग को सुरेंद्र मान, मनोहरलाल जाखड़, दीपक लोट, अशोक सैनी तुलसीदास राजपाल आदि ने संबोधित किया।