सेक्टर 16 में पार्क के रखवाले हैं बच्चे
सेक्टर16 के बच्चों के एक समूह पर पूरी कॉलोनी को गर्व है। आप भी इनकी मिसाल पढ़ेंगे तो शाबाशी देंगे। भास्कर के सफाई महाअभियान को देख 10-12 बच्चों के ने मोहल्ले का पार्क संवार दिया। इन बच्चों की उम्र 4 से 12 साल के बीच है। बड़ों की देखरेख में कचरा साफ किया। तिकोना पार्क में गंदगी के कारण बच्चे ठीक से यहां खेल नहीं पाते थे। यह बात उन्हें अखरी। आखिर खेलने कहां जाएं। यही सवाल-घरवालों से भी करते। फिर क्या बच्चों ने तय किया, हम खुद अपने पार्क को संवारेंगे। सफाई अभियान में बच्चों का नेतृत्व डॉ. कविता दूहा और तरुण कोहली ने किया। पार्क में गंदगी फैलाने के साथ बच्चों ने हफ्ते में एक बार पार्क की सफाई करने के लिए संकल्प लिया है।
सेक्टर 16 स्थित तिकोना पार्क में पेड़ों से झाड़े पत्तों, टहनियों और मिट्टी के ढेर लगे थे। हाल ऐसा था कि खेलना तो दूर कोई सुकून से बैठ भी नहीं पाता। पार्क की यह दशा यहां खेलने वाले बच्चों को रास नहीं आई। सुबह 9 बजे करीब एक दर्जन बच्चें घरों से झाड़ू, बोरी सहित पार्क परिसर में सफाई अभियान चलाने गए। डेढ़ घंटे की मेहनत ने बदहाल पार्क की तस्वीर बदल दी।
पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी
सफाईअभियान से जुड़ने वाले सेक्टर 16 निवासी बच्चे पहली से 5वीं कक्षा के बीच विद्यार्थी हैं। लेकिन बावजूद इसके बच्चों ने बड़ों का सीख देने वाला कार्य कर दिखाया। लवन्या, क्रिस कोहली, कशिश, मयंक, अनु गर्ग, पान्या छाबड़ा, सांवरी दूहा, शशांक बंसल आदि बच्चों ने पार्क को गोद लेने का संकल्प लेते हुए सफाई अभियान चलाया।
कैसे स्वच्छ बने
अपना हिसार
महाअभियान
तिकोना पार्क में साफ-सफाई के बाद कचरा उठाते बच्चे। बच्चों का कहना है कि धीरे-धीरे वे अपने साथ कालोनी वासियों को भी जोड़ेंगे।