पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 लाख की रंगदारी देने पर डाकिये को गोली मारी, घायल

50 लाख की रंगदारी देने पर डाकिये को गोली मारी, घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | अग्रोहा (हिसार)

50लाख रुपये की चौथ मिलने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गांव काजला में डाकिए पवन कुमार गोयल को गोली मार दी। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके 55 वर्षीय पवन के पेट से गोली निकाल दी है, मगर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने काजला गांव के ही सतीश और उसके दो साथियों पर हत्या के प्रयास और फिरौती मांगने के अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

आरोपी सतीश, पवन के घर के पास ही रहता है। यह वहीं शख्स है जिसने घिराय के नामी पहलवान रणधीर सिंह के बेटे संदीप की हत्या करने के लिए 30 लाख रुपये की सुपारी ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सौरभ सिंह मौके पर पहुंंचे। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आरोपी सतीश के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक दिन पहले ही ग्रामीण अग्रोहा पुलिस से मिले थे। ग्रामीणों ने पवन की जान को खतरा बताया था, फिर भी पुलिस ने ढील बरती। इस खुलासे के बाद एसपी ने अग्रोहा थाने के एएसआई इंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

पवन पर फायरिंग की घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। फिरौती देने की धमकी से परेशान पवन काजला धाम में धौक लगाने गए थे। जब वह मंदिर से बाहर निकले तो ढाणी में रहने वाला आनंद मिल गया। वे दोनों बाइक पर गांव पहुंचे। आनंद ने पुलिस को बताया कि जैसे ही बाइक रुका तो पहले से घात लगाए बैठे तीन युवक पहुंच गए। दो युवकों ने पवन को पकड़ लिया और तीसरे ने गोली चला दी। पेट में गोली मारने के बाद हमलावर ने एक और फायर करने की कोशिश की तो उसने झपट्टा मारकर उसका हाथ ऊपर कर दिया। इससे दूसरा फायर खाली चला गया। धक्का मुक्की में हमलावर की पिस्तौल का बट उसके कान पर भी लगा। इसके बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए।

दहशत में पवन गया था काजला धाम

सुशीलादेवी ने बताया कि बदमाशों की धमकी मिलने के बाद से उनका परिवार दहशत में था। पति पवन कुमार डर की वजह से दिन के वक्त काजला धाम गए थे। वे धाम में सेवा भी करते हैं। दूसरी तरफ बदमाशों ने पहले से योजना बना रखी थी।

मेडिकल के आपातकालीन विभाग के चिकित्सक डाॅ. राजीव चौहान ने बताया कि पवन की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि ऑपरेशन करके गोली निकाल दी गई है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. गोपाल सिंगल की देखरेख में ऑपरेशन किया गया है।

जेल से बाहर आते ही मांगी फिरौती

डाकियापवन कुमार की घर में परचून की दुकान है। गांव में उनकी जमीन भी है। उनके चार बेटे हैं। तीन दिल्ली में काम करते हैं, जबकि सबसे छोटा अजय उनके साथ गांव में रहता है। पवन की प|ी सुशीला देवी ने बताया कि पांच फरवरी को सतीश कुमार घर पर आया। उनसे 50 लाख रुपये की चौथ मांगी। फिर यह भी कहा कि अगर रुपयों का इंतजाम नहीं होता है तो दो एकड़ जमीन का नाम करवा दो। सतीश ने धमकी दी कि अगर चाौथ की रकम नहीं मिली और पुलिस को कुछ भी बताया तो वह उनके परिवार को जान से मार देगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि करीब 6 महीने पहले भी सतीश ने उसके पति पवन से 50 लाख रुपये की चौथ मांगी थी। उस मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दोबारा से फिरौती मांगने पर 7 फरवरी को अग्रोहा थाना पुलिस के अलावा पुलिस कप्तान से मिले थे। लिखित में शिकायत देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की, मगर पुलिस ने खानापूर्ति करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही वारदात हुई है।

सतीश चार दिन पहले आया था जेल से

आरोपीसतीश पहले भी कई मामलों में वांछित है। किसी पुराने मामले में सतीश 4 फरवरी को ही जेल से बाहर आया था। सतीश तब चर्चा में आया था, जब घिराय के दिवंगत पहलवान रणधीर सिंह की तीसरी प|ी संतोष के बेटे संदीप की हत्या करने के लिए उस पर 30 लाख की सुपारी लेने का आरोप लगा था। पुलिस के अनुसार सतीश ने गांव के ही राजपाल और जितेंद्र को उसकी हत्या का जिम्मा सौंपा था। संतोष ने आरोप लगाया था कि पारिवारिक रंजिश के चलते संदीप के सौतेले भाई उसकी हत्या कराना चाहते थे।

परिजनों का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस अलर्ट रहती तो डाकिया बच जाता बदमाशों की गोली से

हमले की घटना के बाद विलाप करते उनकी प|ी सुशीला बेटा अजय।

अग्रोहा में भर्ती घायल पवन गोयल।