- Hindi News
- जीजेयू के छंटनी किए गए कर्मचारी बहाली के लिए 10 को देंगे धरना
जीजेयू के छंटनी किए गए कर्मचारी बहाली के लिए 10 को देंगे धरना
हिसार | जीजेयूमें कच्चे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक बस स्टैंड स्थित रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के कार्यालय हुई, जिसकी अध्यक्षता यूनियन प्रधान बृजभूषण ने की। प्रधान भूषण ने कहा कि जीजेयू प्रशासन ने एक फरवरी से 45 कच्चे कर्मचारियों की छंटनी बिना नोटिस दिए कर दी थी, जिस पर यूनियन ने चार फरवरी को विश्वविद्यालय उपकुलपति कुलसचिव को नोटिस भेजकर 9 फरवरी तक सभी छंटनी किए गए कर्मचारियों को सेवा में बहाल करने के लिए लिखा था। अब तक बअल नहीं किया गया है। इसके विरोध में 10 फरवरी को सभी कच्चे कर्मचारी पूरे दिन हड़ताल करके विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष रोष धरना देंगे। इस अवसर पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान जगदीश बराला उपप्रधान मांगेराम, सुनील, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय दिहाड़ीदार कर्मचारी संघ के प्रधान सतपाल, दलबीर, वीरेंद्र, विनोद कुमार जीजेयू के कच्चे कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर उनके संघर्ष का समर्थन करने के लिए पहुंचे। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला चेयरमैन राजपाल नैन ने भी कच्चे कर्मचारियों को उनके संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया।