पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 मिनट में शोरूम से उड़ाया 6 लाख का सोना और कैश

10 मिनट में शोरूम से उड़ाया 6 लाख का सोना और कैश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खजानचियानबाजार स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने मात्र 10 मिनट में 6 लाख रुपये के आभूषण और हजारों की नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है। चोरों ने 12 क्वार्टर क्षेत्र के आभूषण डिजाइनर राजेश के शोरूम में वारदात की।

पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे वह दुकान खुली छोड़कर किसी काम से बाहर गया था। इसी बीच चोर उनकी दुकान से 23 तोले साेना और करीब 5 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। चोरों ने 10 मिनट के बीच में वारदात की। राजेश जब दुकान पूरा आए तो उन्हें दुकान से आभूषण सहित नकदी गायब मिली। इस पर उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों के फिंगर प्रिंट लेने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। राजेश ने बताया कि वह आभूषण डिजाइनर है और उनकी खजानचियान बाजार में दुकान हैं। शाम करीब सात बजे वह दुकान का शीशे का गेट वैसे ही बंद कर कुछ काम के लिए मार्केट के प्रथम तल पर अपने एक साथी के पास गया था। जब वह 10 मिनट के बाद लौटा तो दुकान से आभूषण और नकदी गायब थी।