पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं नर तू नारायण म्हारा जोड़ा ठाठ का...

मैं नर तू नारायण म्हारा जोड़ा ठाठ का...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैंनर तू नारायण म्हारा जोड़ा ठाठ का, जिसका तू हो रखवाला उसने डर किस बात का... होली खेलोगे गिरधर गोपाल के साथ.. ताली बाजण दो... सहित भजनों की वर्षा रामलीला कटला मैदान में देर रात तक होती रही। श्री श्याम जागरण ग्रुप समिति की ओर से आयोजित 17वें श्याम होली महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कटला रामलीला मैदान में भजन गंगा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कार्यक्रम में एश्वर्यदत्त शर्मा (बबली जी), दिल्ली, नरेश नरसी(फतेहाबाद), माधव महारस मंडल(वृंदावन), शेखर शर्मा(उकलाना) विजय मोहन सिंगल(हिसार) बाबा के भजनों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन श्रीराम सोनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दिनेश सिंगल ने शिरकत की। इस दौरान मेयर शकुंतला राजलीवाला भी मौजूद रही।

कटला रामलीला मैदान में भजन गंगा कार्यक्रम के दौरान हवन करते श्रीश्याम जागरण समिति के सदस्य।