पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैसला नहीं तो सीएम से मिलेंगे लोग

फैसला नहीं तो सीएम से मिलेंगे लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंगबोर्ड के गेट नंबर 6 पर दीवार बनाने के मामले में प्रशासन सोमवार काे भी कोई कड़ा फैसला नहीं ले सका। दोनों कॉलोनियों के बीच चल रहा विवाद प्रशासन की समझ से बाहर है। अधिकारियों की मौजूदगी में हुई 5 बैठक भी मामले का निपटान नहीं करवा सकी। प्रशासनिक अमले के लिए सुकून की बात यह है कि दोनों कॉलोनियों के बीच तनाव लगभग खत्म हो गया है। अब दोनों पक्ष जुबानी जंग लड़कर कानूनी दांव पेंच आजमाते नजर रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने इस मामले में सीएम से गुहार लगाने की बात भी कही है। वहीं, निगम अधिकारी अपने स्तर पर मामले में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अगर मंगलवार को मामले का प्रशासन समाधान नहीं करवा सका तो वो सीएम से गुहार लगाएंगे।

वकीलों से ले रहे हैं राय

हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी के लोग मामले को लेकर वकीलों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। ताकि मामले को जल्द सिरे चढ़वा सके। हाउसिंग बोर्ड के गेट पर दीवार खींचने से रास्ता बंद पड़ा है, जिसे खुलवाने के लिए हाउसिंग बोर्ड के लोग लगातार जुटे हैं।

आधा घंटे चली बैठक, नहीं निकला निष्कर्ष

सूत्रोंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के लोगों के साथ एसडीएम अशोक कुमार बंसल से मामले को लेकर करीब आधा घंटा बातचीत हुई। यहां हम बता दें कि ये एसडीएम से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाशिंदों की 5वीं बैठक थी। इस बैठक में भी मामले को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। अब एसडीएम ने इस मामले को लेकर मंगलवार को कोई फैसला सुना सकते हैं।