पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मियों ने निगम में फिर शुरू किया धरना

सफाई कर्मियों ने निगम में फिर शुरू किया धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के अफसरों के ट्रांसफर ने सफाई कर्मचारियों के साथ हुए समझौते की मांग पूरे होने में अडंगा लगा दिया। इससे गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस बार सफाई कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मंगूराम के नेतृत्व में निगम के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने धरना दिया।

इकाई के प्रधान अशोक बोहत ने रोष जताते हुए कहा कि कई मांगों को लेकर पिछले महीने निगम अफसरों और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई थी। इनमें से कई मांगों को लेकर आपस में समझौता हो गया था, इसलिए धरना स्थगित कर दिया। मांगे पूरी होने की स्थिति में आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश बिढ़लान, सचिव राजेश बागड़ी, सह सचिव मंगूराम राणा, रामकिशन राणा, प्रेस सचिव सत्यवान भट्टी, उपप्रधान बिशन चावरिया, सुनील कागड़ा, सुरेंद्र राणा कार्यकारिणी रामकिशन, नसीब, धर्मबीर कुलदीप आदि मौजूद रहे।

यह हैं कर्मचारियों की मांग

कर्मचारियोंने बताया कि एरियर का नकद भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। एसीपी लगाने को लेकर निगम गंभीर नहीं हैं। कर्मचारियों को प्लॉट एलॉटमेंट का मामला सिरे नहीं चढ़ सका। सीनियर कम मेरिट के आधार पर सफाई दरोगा लगाने से लेकर बेगार प्रथा अभी तक बंद करने ठोस पहल नहीं हो सकी। सोसायटी की किस्त बंद की जाए। कच्चे कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान दिए जाने से लेकर सफाई कर्मचारियों को वर्दी जूते दिए जाएं। रिटायरमेंट पर नकद भुगतान किया जाए। 440 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

नगर निगम के मुख्य गेट पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार से एक बार फिर धरना शुरू कर दिया है।