- Hindi News
- महिलाओं को स्वावलंबी बनने और रोजगार के लिए प्रेरित किया
महिलाओं को स्वावलंबी बनने और रोजगार के लिए प्रेरित किया
हिसार | चौधरीचरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गृहविज्ञान महाविद्यालय में वस्त्रों की सजावट विषय पर आयोजित आठ दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. आरएस अंतिल ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन वितरित की। इस मौके पर गृहविज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. प्रवीण पूनिया, अध्यक्षा डॉ. सुदर्शन मेहता, संयोजिका डॉ. निशि सेठी आदि मौजूद थे।