पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंबरिंग के बाद नई सब्जी मंडी में शिफ्ट होंगे फड़ीवाले

नंबरिंग के बाद नई सब्जी मंडी में शिफ्ट होंगे फड़ीवाले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें संचालित सब्जी मंडी से जल्द ही फड़ी वाले नई सब्जी मंंडी में शिफ्ट होंगे। सोमवार को प्रशासनिक अफसरों के दौरे से तय हो गया कि एक सप्ताह के अंदर इन फड़ी वालों को बसाने के लिए नंबरिंग करेगा। इससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही नई मंडी में फड़ी वालों की दुकानें लगने लगेंगी। एडीसी राजनारायण कौशिक, एसडीएम अशोक बंसल, एक्सईएन कुलदीप सैनी से लेकर मंडी सचिव पूनम श्योराण आदि अफसर नई मंडी में दोपहर के वक्त पहुंचे।

अफसरों के पहुंचते ही कई आढ़ती और फड़ी वाले भी पहुंच गए। फड़ी वालों ने मंडी प्रशासन की तरफ से वेरीफिकेशन में चिन्हित किए महज 228 फड़ी वालों की तादाद पर आपत्ति जताई। इनका कहना था कि व्यापारियों की तरफ से जो लिस्ट दी गई, उसके मुताबिक संख्या नहीं। वहीं, फड़ी वालों ने यहां सब्जी बेचने के लिए इंतजामों का टोटा बताया तो प्रशासनिक अफसरों ने कहा कि जब तक व्यवस्थाएं चौकस नहीं हो जाएंगी, तब तक चौकीदार तैनात रहेंगे। यहां विडियोग्राफी के वेरीफिकेशन में चिन्हित हुए फड़ी वालों को भी बैठाया जाएगा। इस बीच कुछ व्यापारियों ने पुलिस चौकी की मांग उठाई। इस पर अफसरों ने कहा कि यहां पहले ही चौकी बनने की राह प्रशस्त हो चुकी है। मंडी शिफ्ट होते ही चौकी पर पुलिस हो जाएगी। वहीं, फड़ी वालों ने आठ गुणा आठ साइज की दुकानों पर आपत्ति जताई तो अधिकारियों ने शासन की तरफ से तय साइज बताया।

निरीक्षण के दौरान एडीसी राजनारायण कौशिक, एसडीएम अशोक बंसल, एक्सईएन कुलदीप सैनी, सेक्रेट्री पूनम श्योराण, एसडीओ सतीश, जेई बिजेंद्र, एकाउटेंट प्रवीन शर्मा, व्यापारी नेता मोहन सैनी, विनोद गर्ग, प्रवीन सैनी, संघर्ष समिति के राजेंद्र सैनी, सुभाष, कृष्ण आदि मौजूद रहे।

अफसरों ने मंडी में देखी व्यवस्थाएं, चौकी की मांग