पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली पानी के मुद्दे पर आज जुटेंगे किसान

बिजली-पानी के मुद्दे पर आज जुटेंगे किसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम और किसानों के बीच हुए समझौते को लागू करवाने नहरी पानी की मांग को लेकर जिले भर के किसानों की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला में होगी। इसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। मंच के प्रदेश महासचिव रमेश बैनीवाल ने बताया कि गत वर्ष 6 फरवरी, 2014 में बिजली निगम के अधिकारियों तत्कालीन हरियाणा सरकार के साथ किसानों का समझौता हुआ था, जिसमें यह बात तय की गई थी कि गांवों में खुले दरबार लगाकर बिजली बिलों का ब्याज सरचार्ज माफ कर बिल भरवाए जाएंगे। वहीं जून 2014 के बाद किसी भी उपभोक्ता पर एफएसए चार्ज नहीं लगेगा। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि आज तक इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की जांच कमेटी की एक भी बैठक नहीं की गई।

जाट धर्मशाला में किया जाएगा विचार-विमर्श