पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजेयू : दूरस्थ शिक्षा में हुए पिछले साल से ज्यादा प्रवेश

जीजेयू : दूरस्थ शिक्षा में हुए पिछले साल से ज्यादा प्रवेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जीजेयूके दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की तरफ से दूरस्थ शिक्षण ब्यूरो (डीईबी) यूजीसी से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों का संचालन राज्यभर के अध्ययन केंद्रों में किया जा रहा है, जिनमें निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2014 में प्रारंभ की गई थी।

विगत वर्ष 2013-14 में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या 4075 थी जो कि इस वर्ष विद्यार्थियों के दूरस्थ शिक्षा में रुझान बढ़ने के कारण 7060 हो गई है, जो कि पिछले सत्र से लगभग 50 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी जीजेयू के दूरस्थ शिक्षा के निदेशक प्रोफेसर योगेश छाबा ने दी है।