पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट कबीर स्कूल क्षितिज कलाश्री अवाॅर्ड से सम्मानित

सेंट कबीर स्कूल क्षितिज कलाश्री अवाॅर्ड से सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सेंटकबीर विद्यालय ने 13वीं अंतर्राष्ट्रीय बाल कला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें दिव्यांश, कुशल, दीपिका, मोहित, तन्मय प्रियम ने कला पेंटिंग में विभिन्न विषयों पर अपनी कला से निर्णायक मंडल को प्रभावित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में अपूर्वा, टीशा सुरुचि ने रजत पदक प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों की पेंटिंग्स अंतर्राष्ट्रीय बाल कला प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित हुई। विद्यालय निदेशक कर्नल केएस सैनी अध्यापिका उर्मिला सैनी को क्षितिज कला अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक केएस सैनी प्रधानाचार्या नीरू महतानी ने कहा कि कला विद्यार्थी जीवन को रचनात्मकता कल्पना से अलंकृत करती है। अत: सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में किसी किसी कला में पारंगत होना चाहिए।