- Hindi News
- लुवास में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
लुवास में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
हिसार | लालालाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में मंगलवार को बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट कमेटी की बैठक होगी। बैठक में चीफ सेक्रेटरी दीपेंद्र ढेसी, एनीमल हसबेंडरी के डायरेक्टर और सेक्रेटरी फाइनेंस सेक्रेटरी मौजूद रहेंगे। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर की पदोन्नति, लुवास की नई जमीन और अन्य कार्यों को लेकर चर्चा होगी। वेटरनरी कॉलेजों की मान्यता के नियमों में संशोधन पर भी मंथन होगा। गौरतलब है कि यह बैठक पिछले माह दस जनवरी को होनी थी, लेकिन चीफ सेक्रेटरी की व्यस्तता के कारण स्थगित कर दी गई थी।