- Hindi News
- बिजली उपभोक्ताओं ने शिकायतों के समाधान के लिए 88032 कॉल्स की
बिजली उपभोक्ताओं ने शिकायतों के समाधान के लिए 88032 कॉल्स की
हिसार | हरियाणाके बिजली वितरण निगमों (दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) ने जनवरी माह के दौरान उपभोक्ताओं को 88032 टेलीफोन कॉल्स की और उनकी बिजली आपूर्ति सेवा संबंधित पूछताछ और उनकी शिकायतों के निवारण के संबंध में जानकारी दी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र में टोल फ्री टेलीफोन नंबर 1800-180-4334 के माध्यम से और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के क्षेत्र में टेलीफोन नंबर 1800-180-1550 के माध्यम से की गई 38296 टेलीफोन कॉल्स के प्रतिउत्तर में निगमों ने ये टेलीफोन कॉल किए।