पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन आज से

हरियाणा कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | भाजपासरकार में कर्मचारियों की अनदेखी लागू हो रही कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारी 10 फरवरी से संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारियों की अनदेखी हो रही है और भाजपा कर्मचारी विरोधी नीतियों को भी लागू कर रही है, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है और पूर्व सरकार ने कर्मचारियों को लंबे संघर्ष के बाद उनकी मांगों पर कुछ सहमतियां दी थीं, जिसे भी पूरा नहीं किया गया। उसके बाद भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व चुनाव के समय पूर्व कुछ वायदें किए थे, जो भी पूरे नहीं हुए। इसी के चलते कर्मचारियों में रोष है।