- Hindi News
- युवाओं को संस्कृति से अवगत करवाना समय की मांग: वीरेंद्र
युवाओं को संस्कृति से अवगत करवाना समय की मांग: वीरेंद्र
21वींसदी में भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, क्योंकि भारत की कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत युवा वर्ग है। इसके बाद भी हमारा युवा वर्ग अपने आप को भारतीय संस्कृति और गौरवशाली विरासत को अभी तक पूरी तरह समझ नहीं पाया है।
युवाओं को सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से अवगत करवाना समय की मांग है। ये बात चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने स्वतंत्रता , समाजहित चिंतक कामरेड सहीराम जौहर की 92वीं जयंती पर ‘जागो युवा जागो’ विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में स्थानीय सर्वोदय भवन में कही। स्वर्गीय कामरेड सहीराम जौहर के जेष्ठ पुत्र एवं जागो युवा जागो मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अरुण जौहर ने अपने पिता से संबंधित कई संस्मरण श्रोताओं से सांझे किए। सभा संचालक सुशील बुढाकोटि ने गांधी अध्ययन केंद्र, सर्वोदय भवन की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि उत्तर भारत में यह एक स्वतंत्र विचार मंच है।
स्वर्गीय कामरेड सहीराम जौहर को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान, आचार्य वंदनानंद महाराज तथा एडवोकेट अरुण जौहर।