पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के साथ देश हित में हो शोध : डॉ. अरोड़ा

समाज के साथ देश हित में हो शोध : डॉ. अरोड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजेयूके एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में सोमवार से रिसर्च मैथेडोलोजी विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाली कार्यशाला में 43 पीएचडी शोधार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डाॅ. केसी अरोड़ा ने किया जबकि, अध्यक्षता विश्वविद्यालय के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक प्रो. बीके पूनिया ने की। डाॅ. अरोड़ा ने शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शोध चाहे किसी भी क्षेत्र में किया जाए उसमें समाज के साथ-साथ देश विश्व का हित होना चाहिए। शोध में समाज हित नहीं है तो स्वागत योग्य नहीं है। डाॅ. अरोड़ा ने शोध की संख्या की बजाए गुणवत्ता पर जोर दिया। प्रोफेसर बीके पूनिया ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध समय की मांग है।

जीजेयू के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में मैथेडोलोजी विषय पर कार्यशाला

जीजेयू में कार्यशाला का उद्घाटन करते सेवानिवृत्त प्राचार्य डाॅ. केसी अरोड़ा। साथ में हैं एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक प्रो. बीके पूनिया एवं अन्य।