- Hindi News
- आर्यनगर में विधायक रणबीर गंगवा को सम्मानित किया
आर्यनगर में विधायक रणबीर गंगवा को सम्मानित किया
गुरुदक्ष शिक्षण संस्थान आर्यनगर प्रांगण में विधायक रणबीर गंगवा के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गंगवा ने की। इसी दौरान विधायक रणबीर गंगवा का शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें शाल ओढ़ा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक रणबीर गंगवा ने समाज के लोगों को भाईचारे में मिल जुलकर रहने एकजुट रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि विधायक ग्रांट आने पर सबसे पहले शिक्षण संस्थान में ग्रांट दी जाएगी। उन्होंने शिक्षण संस्थान को आर्थिक सहायता देने की बात पर बल दिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा ने कहा कि पहले उनके लिए समाज के लोग हैं और बाद में पार्टी। डाॅ. दलबीर भारती पूर्व आईजी ने शिक्षण संस्थान की प्रशंसा और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षण संस्थान के महासचिव रामनिवास शिकारपुर ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इसी दौरान प्रेम प्रकाश का नाम लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड में दर्ज किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। आईटीआई के कर्मचारियों और मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनय कुमार लाडूना, पूर्व प्रधान कर्नल ओम प्रकाश, कर्नल रामचंद्र, सूबेदार बनवारी लाल वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल आदि मौजूद रहे।
हिसार के आर्य नगर में नलवा के विधायक रणबीर गंगवा का सम्मान किया गया