- Hindi News
- कंप्यूटर शिक्षकों ने निजी कंपनियों के घोटाले की विजिलेंस जांच की मांग की
कंप्यूटर शिक्षकों ने निजी कंपनियों के घोटाले की विजिलेंस जांच की मांग की
हिसार | 23दिन से हड़ताल पर बैठे कंप्यूटर शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। कंप्यूटर शिक्षकों ने निजी कंपनियों की ओर से किए गए करोड़ों के घोटाले की विजिलेंस या सीबीआई जांच की मांग की है। कंप्यूटर शिक्षकों का कहना है, इतने बड़े घोटाले की जिम्मेदार सिर्फ कंपनियां ही नहींं बल्कि शिक्षा विभाग के अधिकारी भी है, सांठ-गांठ का ये धंधा 2003 से चला रहा है। कभी बच्चों को किताबें मिल नहीं पाती तो कभी शिक्षकों को वेतन नही मिल पाता, वेतन के लिए शिक्षकों को हर बार हड़ताल करनी पड़ती है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश नैन ने बताया कि अगस्त 2013 में 3000 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की गयीं। जिनको पहले 6 महीने तक कोई वेतन नहीं मिला मजबूरन शिक्षकों को 25 फरवरी से 7 मार्च 2014 तक आंदोलन करना पड़ा, तब जा कर शिक्षकों का पहला वेतन आया दूसरी बार भी हड़ताल करने के बाद और अब तीसरी बार भी हड़ताल कर रहे है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है, जब शिक्षकों को अपनी मजदूरी पाने के लिए सड़कों पर घूमना पड़े तो शिक्षा का क्या हाल होगा।