- Hindi News
- अप्रैल में मनाया जाएगा उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा का स्थापना सम्मेलन
अप्रैल में मनाया जाएगा उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा का स्थापना सम्मेलन
हिसार | उत्तराखंडसमाज प्रतिनिधि सभा, हरियाणा का स्थापना दिवस अप्रैल में मनाया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आमंत्रित किया जाएगा। यह फैसला उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान भारत भूषण जुयाल ने की। सभा के महासचिव ईश्वर दत्त भारद्वाज ने बैठक की कार्रवाई शुरू कर एजेंडे रखे और उन पर कार्यकारिणी सदस्यों से विचार-विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस समारोह हिसार या अम्बाला में होगा। बैठक में वैवाहिक पत्रिका पहचान का द्वितीय अंक भी प्रकाशित करने के बारे विचार किया गया। पहचान पत्रिका में सभी जिला इकाइयों की रिपोर्ट, पदाधिकारियों के दूरभाष नं. के अलावा विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवरण भी प्रकाशित किए जाएंगे। इस अवसर पर सभा के संरक्षक ओमप्रकाश भट्ट, महासचिव ईश्वर दत्त भारद्वाज, वरिष्ठ उपप्रधान नंदन सिंह टडियाल, जगदीश नेगी, पीसी तिवाड़ी, सुरेश जोशी, जगदंबा प्रसाद डंगवाल राजेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।