- Hindi News
- ‘आदर्श महिला व्यक्तित्व से छात्राओं का संवाद’
‘आदर्श महिला व्यक्तित्व से छात्राओं का संवाद’
हिसार | डाबड़ाके सीनियर सेकंडरी स्कूल में ‘आदर्श महिला व्यक्तित्व से छात्राओं का संवाद’ कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर सुनीता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल अनीता गेरा ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुनीता शर्मा ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होने की बात कही। इस सेमिनार में डाबड़ा के अलावा मीरकां लाडवा आदि गांव के स्कूलों की छात्राओं और स्टाफ के सदस्यों ने हिस्सा लिया।