पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैगोर स्कूल में उड़ान का आयोजन

टैगोर स्कूल में उड़ान का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | मंगालीरोड स्थित टैगोर सीनियर सेकंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव उड़ान पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को तौर पर पहुंचे विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य जिया लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की, और कहा कि स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी महत्व देगा। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डीएस सैनी, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल वीरेंद्र कासनिया, प्रोफेसर सतीश सिंगला आदि मौजूद रहे।