बजरंग दल ने शुरू किया संपर्क अभियान
हिसार | वीरहकीकत राय खंड के संयोजक उपेंद्र सैनी और प्रभारी रमेश सैनी ने विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती वर्ष पर 15 फरवरी को देवी भवन में होने वाले हिंदू सम्मेलन में भाग लेने के लिए शांति नगर शिवा काॅलोनी, उत्तम नगर, बडवाल ढाणी में संपर्क अभियान शुरू किया। संपर्क अभियान के दौरान रमेश सैनी ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यों हिंदू सम्मेलन के संदर्भ में जानकारी दी। इस अवसर पर जितेंद्र सोनी, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, डाॅ. राजकुमार वर्मा, सतीश आला, अमर सिंह सैनी, तारा चंद सिंह मार,मंगल सैन वर्मा ओम प्रकाश आदि शामिल थे।