हवाई अड्डा बनाने का वादा
मनोहरलाल खट्टर 29 दिसंबर को हिसार आए थे। इस दौरान हिसार के लिए तमाम बड़ी घोषणाएं की। इंटरनेशनल हवाई अड्डे की बात हुई है। गाे अभायरण्य और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए उम्मीद जगी है। नगर निगम हिसार को सीएम ने छह करोड़ दिए हैं। मल्टीपल पार्किंग बन सकती है। खांडाखेड़ी गांव में 12 एकड़ जमीन में हर्बल पार्क का सीएम मनोहरलाल खट्टर ने शिलान्यास किया। इसके अलावा 80 करोड़ की लागत से बनने वाले स्काडा जलघर की नई जमीन तलाशकर काम शुरू होना है। डेयरियों काे शिफ्ट करने 25-25 एकड़ के चार प्रस्ताव बनेंगे। ढाई एकड़ जमीन में मल्टीस्टोरी पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा।