पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाकर विरोध जताया

किसानों ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाकर विरोध जताया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| हरियाणाकिसान मंच के तत्वावधान में मंगलवार को जाट धर्मशाला में किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने सरकार जिला प्रशासन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। बैठक में प्रदेश महासचिव रमेश बेनीवाल ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। इसलिए वह जान-बूझकर किसानों की जायज मांगों को पूरा नहीं कर रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने सभी टेलों पर पूरा पानी देने का का वादा किया था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी अभी इन वादों का कोई अता पता नहीं है। वहीं किसानों ने लंबे आंदोलन के बाद नहरों में दो सप्ताह पानी की मांग को पूरा कराया था, लेकिन भाजपा ने किसानों के साथ धोखा करते हुए इसे अब फिर से बंद कर दिया है। जिला प्रधान प्रताप सिंह सहारण ने कहा कि बिजली समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भागूराम पुनिया, अनिल बिश्नोई, दलीप कासनिया, मास्टर बीरबल, दलपत खारिया, डॉ. पृथ्वी सिंह, सुलतान, नत्थूराम सहारण, सुलतान, धर्मपाल गोस्वामी दीपचंद शर्मा आदि मौजूद थे।