- Hindi News
- मानव की रक्षा के लिए जन्म लेते हैं भगवान : उपाध्याय
मानव की रक्षा के लिए जन्म लेते हैं भगवान : उपाध्याय
कथा श्रवण के लिए समय निकालने वाले लोग भाग्यशाली : राधेश्वरी
महाशिवरात्रिके उपलक्ष्य में सेक्टर-14 स्थित बुधला संत हनुमान मंदिर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा आयोजन समिति के प्रवक्ता राधे बाबा ने बताया कि कथा से पहले मंदिर प्रांगण से साध्वी राधेश्वरी लक्ष्मी के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में समाजसेवी सुभाष जैन ने यजमान के रूप में भाग लेकर पूजा अर्चना की। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा सेक्टर-14 में घूमते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।
कलश यात्रा में शामिल कृष्ण-सुदामा की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान भक्तों द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु पूरे रास्ते झूमते रहे। कलश यात्रा के बाद पहले दिन की कथा में साध्वी राधेश्वरी लक्ष्मी ने कथा का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि बड़े भाग्यशाली होते हैं वो लोग जो कथा श्रवण के लिए समय निकालते हैं। कथा को सुनकर उससे मिलने वाली शिक्षा को यदि अपने जीवन में उतार लिया जाए तो अवश्य ही भाग्य संवर जाता है।
गांव लाडवा में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते महेश कृष्ण उपाध्याय
श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले सेक्टर 14 में निकली गई कलश यात्रा में झूमती महिलाएं।