पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीरज सचदेवा बने हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ के प्रधान

नीरज सचदेवा बने हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ के प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणादवा प्रतिनिधि संघ (बीएमएस) का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को लजीज वाटिका में आयोजित हुआ। इसमें वर्ष 2014 का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2015 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त महासचिव अमित ग्रोवर ने बताया कि सर्वसम्मति से नीरज सचदेवा को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अंकुर भल्ला, मनीष शर्मा सचिन उतरेजा को उपप्रधान, उमेश मेहता को कोषाध्यक्ष, विजय बजाज को सह कोषाध्यक्ष और नीरज ग्रोवर, प्रवीन राजपाल सतीश पपनेजा को सह सचिव बनाया गया। नितिन गिन्होत्रा को कार्यालय सचिव मनोनीत किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि आईएमए के प्रधान डॉ. जेपीएस नलवा, डॉ. संदीप कालरा, डॉ. रमेश पुनिया, देवेंद्र लाडा, कृपाल सिंह रहे।