14 को होगी मामलों की सुनवाई
हिसार | जिलाविधिक सेवाएं प्राधिकरण हिसार और हांसी न्यायिक परिसर में 14 फरवरी शनिवार को बैंक (एनआईएक्ट रिकवरी स्यूट इत्यादि)मामलों पर सुनवाई करेगा। जिला एवं सत्र न्यायधीश जिला विधिक सेवाएं के अध्यक्ष ने बताया कि इन मामलों पर एसके शर्मा, इन्दु बाला, प्रतीक जैन शिखा यादव की अध्यक्षता में बैंच का गठन किया गया है। इसमें राजबीर सिंह पायल, अनीता रानी पंचाल, संदीप लांबा और सुरेंद्र पानु सदस्य होंगे।