फोरलेन के लिए मिलेंगे 1600 करोड़
एनएच-10(न्यू एनएच-9) के फोरलेन होने के कयास तेज हो गए हैं। हिसार से डबवाली तक जाने वाले इस एनएच के निर्माण को यूं तो हरी झंडी पहले ही मिल चुकी है। हालांकि इसके निर्माण के लिए करीब 1600 करोड़ रुपये का बजट इसी 17 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है। इसलिए उम्मीद है कि इस हाईवे का काम रफ्तार पकड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 150 किमी लंबाई के हाईवे का निर्माण कराएगा।
इस हाईवे के प्रोजेक्ट को सितंबर 2013 में मंजूरी मिली थी। हिसार सहित फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली के किसानों की जमीन हाईवे के लिए अधिग्रहित की गईं थीं। एनएचएआई के जानकारों का कहना है कि बजट के फेर में काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था। वहीं, इसी हाईवे पर सिरसा में बाइपास निर्मित होना है। जानकार कहते हैं कि बजट मिलते ही कार्रवाई शुरू होगी।
भूमि अधिग्रहण के 631 करोड़ रिलीज
हिसारसे डबवाली हाईवे के निर्माण के लिए हिसार सहित फतेहाबाद, सिरसा के किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई थी। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित हुई थी, उनके मुआवजे की करीब 631 करोड़ रुपये की रकम संबंधित डिस्ट्रिक रेवेन्यू ऑफिसरों के पास भेज दी गई है।
^एनएच-10 का निर्माण एनएचएआई खुद कराएगी। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गईं थीं, इसके लिए बजट जारी हाे चुका है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह फोरलेन के निर्माण के लिए बजट मिल जाएगा। बजट मिलते ही हम अगली कार्रवाई शुरू कर देंगे।\\\'\\\' वीकेजैन, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
65 करोड़ से निर्माणाधीन है आरओबी
हाईवेके निर्माण से तकनीकी अड़चनों पर पहले गौर किया गया था। यही वजह है कि डबवाली में रेलवे ओवर ब्रिज का खाका पहले ही तैयार कर लिया था। प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों का कहना है कि डबवाली में 65 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा हिसार में भी बरवाला चुंगी के पास ब्रिज बनाने का काम तेजी से चल रहा है। फोरलेन बनने के बाद इस रूट पर अावागमन सुगम हो सकेगा।