पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएयू को 24 को नई दिल्ली में मिलेगा महेंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवाॅर्ड 2015

एचएयू को 24 को नई दिल्ली में मिलेगा महेंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवाॅर्ड 2015

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय को कृषि उत्पादकता में वृद्धि और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान के लिए महेंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवाॅर्ड 2015 के लिए चुना गया है। 24 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह यह अवाॅर्ड देंगे। कुलपति डॉ. केएस खोखर ने बताया कि महेंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवाॅर्ड मशीनरी क्षेत्र में अग्रणी कंपनी महेंद्रा एंड महेंद्रा लिमिटेड की ओर से वर्ष 2010 में स्थापित किया गया था। गुरुवार को कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं अध्यक्ष (ऑटोमोटिव एंड फार्म इक्विपमेंट सेक्टर) डॉ. पवन गोयनका ने विश्वविद्यालय को 2015 अवाॅर्ड के लिए चुने जाने की जानकारी दी। गत वर्ष इन्नोवेटिव फार्मिंग टेक्नोलॉजी के तहत विकसित किए गए सिंगल क्रॉस मक्का संकर एचएम-12 एचएम-13 तथा गेहूं की किस्म डब्ल्यूएच 1105 के लिए चयन हुआ है।