पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार से तीन युवकों ने बाइक और नकदी लूटी

दुकानदार से तीन युवकों ने बाइक और नकदी लूटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगवाके पास सरसों के खेत में घात लगाकर बैठे तीन आरोपियों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे बाइक और नकदी लूट ली। आरोपी लूटी हुई बाइक पर लेकर भाग गए।

पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि आर्यनगर निवासी रतनलाल ने बताया कि उसकी आजाद नगर में शीतल पेय की दुकान है। वह बुधवार शाम बाइक पर आर्य नगर से गंगवा की तरफ रहा था। इसी बीच जब वह गंगवा के पास पहुंचा तो यहां सरसों के खेत में से अचानक तीन युवक निकलकर बाइक के सामने गए। बाइक रोकते ही एक युवक ने तुरंत रतन की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उससे बाइक की चाबी छीन ली। धमकी देते हुए उससे 8 हजार रुपये की नकदी और बाइक लूटकर भाग गए।