- Hindi News
- आम आदमी िदखने के लिए तंवर ने चौकीदार से कटवाया केक
आम आदमी िदखने के लिए तंवर ने चौकीदार से कटवाया केक
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस के नेता भी आम आदमी की महता को समझने लगे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इसका पहला उदाहरण देखने को मिला शहर के कांग्रेस भवन में। मौका था प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के जन्मदिन के केक कटिंग समारोह का। तंवर ने यहां खुद केक काटकर आम आदमी कांग्रेस भवन के चौकीदार को इसका मौका दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े हर व्यक्ति से उन्हें बेहद प्यार और सहयोग मिला है। इस मौके पर भिवानी के कांग्रेस प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ. तंवर से हर युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए। जमीन से जुड़ाव तथा कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ के चलते ही वह आज प्रदेश अध्यक्ष के पद पर है।
कांग्रेस भवन में सेवादार से केक कटवाते डॉ. अशोक तंवर।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मोदी लहर की हवा निकाल गई। लोगों में भाजपा के प्रति जो अविश्वास था, वह इन चुनावों में साफ दिखाई दिया। डॉ. तंवर गुरुवार को कांग्रेस भवन में कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों से भी रूबरू हुए। इस मौके पर जिला संयोजक कुलदीप चौधरी, कुलबीर सोहेल, राजबीर सिंधू, कुरड़ा नंबरदार, प्रदीप कोहली, छत्रपाल सोनी, बिमला शर्मा, राजेश श्योकंद, भूपेंद्र गंगवा, सतबीर पूनिया आिद थे।