पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेयरी फार्मिंग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें विज्ञानी : दुष्यंत

डेयरी फार्मिंग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें विज्ञानी : दुष्यंत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सांसददुष्यंत चौटाला ने कहा कि मौजूदा दौर में कृषि लगातार घाटे का सौदा साबित हो रही है। किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। ऐसे में डेयरी फार्मिंग ही किसानों के लिए एक संजीवनी साबित हो सकती है। ऐसे हालातों में विज्ञानी नई तकनीक से किसानों को अवगत कराएं और उन्हें डेयरी फार्मिंग के लिए प्रोत्साहित करें। गुरुवार को सांसद चौटाला सिरसा रोड स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान में दौरा कर रहे थे।

केंद्रीय भैंस संस्थान में सरसों अनुसंधान केंद्र शुरू करने को लेकर सांसद चौटाला ने विज्ञानियों से वार्ता की। इससे पूर्व संस्थान के निदेशक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सांसद का स्वागत किया और संस्थान की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान का दौरा किया