पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएयू प्रशासन पर भड़के सफाई कर्मचारी, प्रदर्शन

एचएयू प्रशासन पर भड़के सफाई कर्मचारी, प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्नमांगों को लेकर एचएयू के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को भी विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगभग 40 दिन तक सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले चले आंदोलन के दबाव में वर्क लोड के आधार पर 15 सफाई कर्मचारी भर्ती किए गए। इनमें से 10 कच्चे कर्मचारियों को हटा दिया गया और कर्मचारियों की एलटीसी भी जारी नहीं की। मांग पूरी नहीं होने पर ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 फरवरी को सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान आत्माराम बागड़ी संचालन महासचिव इंद्र सिंह टॉक ने किया। प्रदर्शन में अशोक सैनी, दीपक लोट, योगेंद्र सिंधु, नरेश कांगड़ा, सुनील कुमार, अशोक अठवाल, राजकमल, चंदगीराम और राजेंद्र आदि शामिल थे।