- Hindi News
- सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा प्राइवेट स्कूल संघ : सत्यवान कुंडू
सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा प्राइवेट स्कूल संघ : सत्यवान कुंडू
हिसार | हरियाणाप्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर कहा कि भाजपा सरकार ने वायदा किया था कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। अब समस्याओं का समाधान तो दूर, भाजपा के शिक्षामंत्री प्राइवेट स्कूल संघ से मिलने का भी समय नहीं दे रहे। बैठक में मांग करते हुए कहा कि शिक्षामंत्री के इस रवैये से प्राइवेट स्कूल संघ परेशान हो चुका है। चेतावनी दी कि यदि प्राइवेट स्कूलों को इसी प्रकार परेशान किया तो आंदोलन किया जाएगा।