सेमिनार में बताया गीता का महत्व
हिसार | ओमग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रंथ गीता जागृति सेमिनार आयोजित हुआ। इसमें गीता प्रचारक संत कुमार एडवोकेट ने कहा कि गीता की शिक्षाएं आज भी उतनी प्रासंगिक है जितनी कि पांच हजार साल पहले थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. पुनीत गोयल ने की। इस मौके पर वाइस चेयरपर्सन डॉ. पूनम गोयल, संस्थापक सदस्य इंजीनियर पीके जैन, प्रिंसिपल प्रो.राजेश बंसल, आरपी महला नागेंद्र नारायण, वाइस प्रिंसिपल विनीत गोयल और डॉ. अनुज शर्मा आदि मौजूद थे।