4% वैट बढ़ाने का प्रस्ताव, बढ़ा दिया 5
चंडीगढ़ | हरियाणामें पेट्रोल 2.50 रुपए लीटर तक महंगा हो गया है। वजह सरकार ने पेट्रोल पर वैट 20 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है। नए रेट गुरुवार आधी रात से लागू भी हो गए। दैनिक भास्कर ने 12 फरवरी को ही खबर प्रकाशित की थी कि प्रदेश में पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे। प्रदेश सरकार को करीब 200 करोड़ रुपए सालाना अतिरिक्त मिलेंगे। प्रदेश में पेट्रोल की औसत दर अब लगभग 59.36 रुपए लीटर होगी।
1 जुलाई, 2014 को औसत कीमत 74.12 रुपए लीटर थी। हालांकि पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार पेट्रोल का नया रेट करीब 60 रु. प्रति लीटर होगा। ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के कारण इसमें 10-15 पैसे प्रति लीटर का अंतर हो सकता है। वहीं सरकार का दावा है कि प्रदेश में पेट्रोल अभी भी पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से सस्ता ही रहेगा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने 4 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पड़ोसी राज्यों में वैट और पेट्रोल के दाम पर गौर करने के बाद 5 फीसदी वैट बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने अपने मंत्रियों से इस मुद्दे पर चर्चा भी की। -शेष पेज|09 पर